

क्या आप जानते हैं कि भारत दुनिया में केले और आम का सबसे बड़ा उत्पादक है? यह गेहूं और चावल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक भी है।
भारत एक कृषि प्रधान देश है इसमें गांव में रहने वाले 50% से ज्यादा लोग कृषि पर आधारित हैं और भारत की कृषि मौसम पर बहुत अधिक निर्भर हैं भारत में पूरे वर्ष को फसलों के मुताबिक तीन भागों में बांटा गया है।
रबी(Rabi crop), खरीफ(Kharif crop) और जायद(Zayed crop) यह तीनों शब्द अरबी भाषा के हैं। जिसमें खरीफ का अर्थ है पतझड, और रबी का अर्थ होता है बसंत, और जायद का अर्थ होता है अतिरिक्त।, जलवायु की विविधता के कारण भारत में उष्ण, उपोष्ण एवं शीतोष्ण सभी फसलें उगाई जाती हैं आइए अब हम ईन्हे विस्तार से जानते हैं।
1)खरीफ फसल (Kharif crop)
खरीफ की फसल को जून में बोया जाता है और सितंबर में इनकी कटाई हो जाती है। यह वर्षा काल की फसलें हैं। खरीफ फसलों को मानसून फसलों के रूप में भी जाना जाता है। सबसे अधिक खेती भारत में इसी मौसम में होती है।
खरीफ मौसम की मुख्य फसलें ये है।
धान
कपास
ज्वार
मक्का
मूंगफली।
2)रबी फसल(Rabi crop)
यह फसलें सामान्यता अक्टूबर से नवंबर में बोई जाती हैं और मार्च-अप्रैल में काट ली जाती हैं। इस समय कम तापमान शीतोष्ण उस कटिबंधीय फसलों के लिए सहायक होता है। इस ऋतु में सिंचाई की आवश्यकता अधिक पड़ती है।
रबी मौसम की मुख्य फसलें ये है।
गेहूं
चना
सरसों
मटर
मसूर
आलू
3)जायद फसल (Zayed crop)
एक अल्पकालिक ग्रीष्मकालीन फसल ऋतु है जो रबी एवं खरीफ के मध्यवर्ती काल में अर्थात मार्च में बोकर जून तक काट ली जाती है। ये फसलें सिंचित भूमि पर उगाई जाती हैं और मानसून का इंतजार नहीं करना पड़ता।
जायद मौसम की मुख्य फसलें ये है।
तरबूज
खीरा
ककड़ी
लौकी,
करेला आदि
रबी और खरीफ फसलों में अंतर
खरीफ की फसल | रबी की फसल |
ये मानसून की फसल हैं। | ये गैर-मानसून फसल हैं |
ये गीले और गर्म परिस्थितियों में उगाए जाते हैं | इन्हे उगाने के लिए ठंडी और अपेक्षाकृत शुष्क परिस्थितियों की आवश्यकता होती है |
बीजों की बुवाई जुलाई के आसपास बरसात के मौसम में शुरू होती है। | यहाँ नवंबर या दिसंबर में पतझड़ की शुरुआत में बोए जाते हैं |
कटाई सितंबर-अक्टूबर में की जाती है | कटाई जून – जुलाई में होती है |
उदाहरण: चावल, मक्का, बाजरा आदि | उदाहरण: गेहूं, सरसों, मटर आदि |